ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जितेंद्र कुमार  ने बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी हिमांशु चमोली पर उससे 35 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

 एक वीडियो में उसने मौत के लिए भाजपा नेता को जिम्मेदार ठहराया

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने इस मामले में भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरगांव तलसारी निवासी जितेंद्र कुमार (32) ने सुबह करीब 4 बजे खुद को गोली मार ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को एक कार से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फॉरेंसिक टीम ने कार से आवश्यक सबूत जुटाए हैं। शर्मा ने बताया कि जितेंद्र अपने चाचा मुकेश चंद्र के घर तलसारी में रह रहा था, जबकि उसका परिवार देहरादून के भानियावाला में रहता है।

उसकी शादी 2020 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वह अपने परिवार से अलग रहता था।

पुलिस के अनुसार मरने से कुछ देर पहले जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो में उसने भाजयुमो के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर भूमि खरीद-फरोख्त के मामले में उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें :  भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोग

You missed

error: Content is protected !!