ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

 देर रात तक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 336 वाहनों का किया चालान, 7 वाहन सीज तथा 4 वाहनों के DL निरस्तीकरण की भेजी रिपोर्ट

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग मुक्त उत्तराखंड अभियान के अन्तर्गत अपने–अपने थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्द अभियान चलाकर स्थानीय लोगो को जागरूक करने व अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस क्रम में जनपद पुलिस द्वारा तल्लीताल, बेतालघाट, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी और बनभूलपुरा क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगो/युवाओं को जागरुक किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के बारे में अवगत कराया गया।

सभी से जीवन में कभी नशा न करने तथा अपने परिजनों और मित्रो को भी नशे के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि अपने आस पास किसी भी प्रकार के मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा बीते दिवस देर रात तक वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान कुल 336 वाहनों के चालान कर 81, 250 रु जुर्माना किया गया। 7 वाहनों को सीज किया गया तथा 04 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की रिपोर्ट परिवहन विभाग को प्रेषित की गई।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद खबर : चौकी प्रभारी एसआई विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, गंगा में गिरी स्कॉर्पियो

You missed

error: Content is protected !!