नैनीताल। अधिवक्ता पुरन सिंह बिष्ट के साथ थाने में हुई अभद्रता मामले में पुलिस प्रशासन की लगातार चुप्पी पर जिला बार संघ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

संघ ने एसएसपी को भेजे पत्र में चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बार संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

बार संघ के सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि अधिवक्ता बिष्ट जुलाई माह में एक शिकायती पत्र लेकर मल्लीताल थाने पहुंचे थे जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ न केवल अभद्रता की बल्कि सार्वजनिक रूप से वकील की गरिमा को भी ठेस पहुँचाई।

उस समय सीओ सिटी ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था किंतु आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया संघ ने बताया कि अगस्त माह में भी इस संबंध में एसएसपी को ज्ञापन भेजा गया लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

बार संघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली को निंदनीय पक्षपातपूर्ण और अधिवक्ताओं के सम्मान पर कुठाराघात करार देते हुए कहा कि यदि 10 दिन के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.