कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 31 अगस्त 2025 अब तक होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार व कुलपति प्रो0 दीवान सिंह रावत के मार्गदर्शन में आज से प्रारंभ हुआ।

जिसमें परिसर के विद्यार्थियों हेतु प्रथम दिन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता तथा बैडमिंटन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। प्रथम क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें पुरुष वर्ग प्रथम स्थान दीपांशु भट्ट बीपीईएस पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान अर्जुन बोरा बीए प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान आशीष ज्याला बीए प्रथम सेमेस्टर इसी प्रकार और महिला वर्ग में प्रथम स्थान बीना बसेड़ा बीएससी तृतीय सेमेस्टर ज्योति कोरंगा बीकॉम प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान बबीता बिष्ट बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

बैडमिंटन महिला पुरूष प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान यासीन बीए प्रथम वर्ष, प्रदीप कुमार बीपीईएस पंचम सेमेस्टर तथा हेमंत बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर पर रहे।

इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम स्थान आस्था बोहरे बीपीईएस पंचम सेमेस्टर निकिता बीए प्रथम सेमेस्टर तथा सिद्धी बीए प्रथम सेमेस्टर में रही। 

इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर संजय पंत प्रोफ़ेसर ललित तिवारी डॉ0 अशोक कुमार डॉo संतोष कुमार, अनिता रावत, अपूर्व बिष्ट, शिखा बिष्ट,अतुल कुमार, ललित बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.