ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही एसओजी ने अवैध चरस व बेतालघाट पुलिस ने गांजे के साथ 02 तस्कर किये गिरफ्तार

तस्करी में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल सीज

नैनीताल। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी एवं एसओजी प्रभारी को अवैध नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    नैनीताल पुलिस द्वारा दो अलग-अलग सफल कार्यवाहियां की गई।

(1) एसओजी/हल्द्वानी – पंचायत घर के पास से 944 ग्राम अवैध चरस बरामद

     एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र एवं सीओ सिटी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, एसओजी प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में एसओजी एवं हल्द्वानी पुलिस द्वारा पंचायत घर के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UA 04 B 1500 से अभियुक्त रविंद्र आर्य उर्फ रवि पुत्र प्रीतम निवासी प्रेमपुर लोसज्ञानी आनंदपुर मुखानी, हल्द्वानी

के कब्जे से 944 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग ₹1,88,000/-) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

(2) बेतालघाट – 4.880 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद

    थानाध्यक्ष बेतालघाट  विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बेतालघाट-भुजान मार्ग पर रातौड़ा पुल से लगभग 100 मीटर पहले चेकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक उर्फ दीपक दिवाकर निवासी पंजाबी कॉलोनी, गुल्लर घट्टी थाना रामनगर जनपद नैनीताल (उम्र 19 वर्ष) के कब्जे से 4.880 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

अभियुक्त द्वारा परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK19 B 3583 पल्सर N-160 को भी सीज किया गया।

   अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में FIR संख्या 13/2025, धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

You missed

error: Content is protected !!