ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस ने अलग-अलग स्थान से स्मैक तथा शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 31/08/25 को दौराने गस्त शिवपुरी नम्बर 6, इमली घाट के पास, गोला नदी के किनारे के से अभियुक्त चन्दन सिंह मेहता उर्फ चन्दू घना पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासी खुरियाखत्ता 12 बिन्दुखत्ता लालकुआ कुल 9.84 ग्राम अवैध स्मैक के गिरफ्तार किया है।

2-पुलिस टीम द्वारा रेलवे पुल के पास लालकुआ से अभियुक्त गोविन्द उर्फ गोविन्दा पुत्र स्व0 चिरौंजीलाल निवासी—किरायेदार कुवैरलाल राजीवनगर लालकुआँ नैनीताल मूल निवासी—गाँव जरयनपुर थाना र्मिजापुर जिला शाहजांपुर उ0प्र0 को 147 पाउच अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त चन्दन सिंह मेहता उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआ में अन्तर्गत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत व अभियुक्त गोविन्द उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गये है।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : धामी कैबिनेट का विस्तार आज, पांच नए मंत्रियों की होगी ताजपोशी, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ
error: Content is protected !!