नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से 18 अगस्त को लापता हुई कक्षा 12 की छात्रा को पुलिस ने चौदह दिन बाद पंजाब से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने शादी भी कर ली है।

वहीं इस मामले में उलझन गहराती जा रही है क्योंकि परिजनों के दिए दस्तावेज उसकी उम्र नाबालिग बताते हैं, जबकि लड़की के पास मौजूद कागजात उसे बालिग दर्शाते हैं।

गुमशुदगी की तहरीर दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने तलाश शुरू की थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर लगातार प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद एसआई बबीता अपनी टीम के साथ पंजाब पहुंचीं और बाइकाखेड़ा थाना लंबी क्षेत्र के तरमला बस स्टैंड से छात्रा को बरामद किया गया।

फिलहाल छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अब परिजनों और छात्रा दोनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि लड़की नाबालिग है या फिर वास्तव में बालिग।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नाईसेला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटर कॉलेज बनाने की पहल, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.