ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा हर-श्याम बिहार छोटी मुखानी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आज विधिवत पूर्णाहुति, कथा महात्म्य एवं प्रसाद वितरण के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि यह दिव्य ग्रंथ समस्त पुराणों का सार है। इसका श्रवण करने से जन्म-जन्मान्तर के पाप नष्ट होते हैं तथा मनुष्य के हृदय में भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और वैराग्य की स्थापना होती है।

श्रीमद्भागवत कथा जहां भी होती है, वहाँ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थ सहज रूप से प्राप्त होते हैं।इससे पूर्व नित्य पूजन हवन पूर्णाहुति हुई, पूजन कार्य विद्वान पंडित संतोष जोशी, कमल जोशी जी द्वारा सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत भक्तों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पांडाल में उपस्थित होकर दिव्य वातावरण में सराबोर हुए।

 हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

संस्थापक अध्यक्ष निर्मला रूवाली के द्वारा ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित स्थानीय जनता का सफल आयोजन हेतु बधाई के साथ आभार जताया।

ट्रस्ट की ओर से हेम पंत, हर्ष वर्द्धन पांडे, प्रकाश जोशी,नीरज वाष्णेय,भरत गुणवंत, तन्मय गुणवंत, पारस रूवाली, नीमा रूवाली उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मासूम की मौत पर बड़ा एक्शन: दो डॉक्टरों समेत सात स्वास्थ्यकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, उपचार में लापरवाही और एंबुलेंस देरी के आरोप

You missed

error: Content is protected !!