भवाली के नगारी गांव में अपने पिता की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिता द्वारा खर्चे का हिसाब पूछने और बार बार ताना देने पर कर दी आरोपी ने हत्या

नैनीताल। 112 के माध्यम से भवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नगारी गांव भवाली में एक व्यक्ति ने अपने पिता के साथ घर में काफी मारपीट कर दी है।

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस तुरंत मौके पर गई, पुलिस को मकान में रह रही मृतक की भतीजी व बहू चचेरे परिजनों द्वारा बताया गया कि सचिन सदा शंकर (उम्र 30 वर्ष) ने गुस्से में आकर अपने पिता राजकुमार सदा शंकर उम्र 65 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

अभियुक्त सचिन सदा शंकर को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा उसके परिजनों और पड़ोसियों के आक्रोश को देखते हुए भागने का मौका दिए बिना उसके घर पर ही पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

घटनास्थल से समस्त भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। अभियुक्त द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए खून से सने बांस के डंडे और लोहे के पट्टे को कब्जे पुलिस लिया गया।

मृतक के शव को पंचायतनामे के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। उक्त घटना के संबंध में उसी मकान में रह रही मृतक की भतीजी रीना सदा शंकर की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मुकदमा FIR NO-56 धारा 103 (1) BNS बनाम सचिन सदा शंकर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन सदा शंकर पुत्र राजकुमार सदा शंकर निवासी नगारी गांव भवाली, जनपद नैनीताल।

पूछताछ में अभियुक्त ने द्वारा बताया गया कि वह अपने पिता राजकुमार सदा शंकर का इकलौता बेटा है तथा अपने पिता के साथ मकान के एक हिस्से में रहता था।

वर्ष 2016 में आरोपी की मां की मृत्यु हो गई थी जिसका जिम्मेदार भी वह अपने पिता की लापरवाही को मानता था। उसके पिता बेरोजगार होने के कारण उसको बार बार टोकते और डांठते रहते थे।

घटना से पूर्व भी उसके पिता उससे खर्च के लिए दिए गए 40 हजार रुपयो का हिसाब मांग रहे थे। हिसाब मांगने के कारण दोनों का आपस में झगड़ा हुआ इसमें गुस्से में आकर उसके द्वारा अपने पिता की डंडे व लोहे के पट्टे से मार मार कर हत्या कर दी गई ।

अभियुक्त सचिन सदा शंकर के विरुद्ध पंजीकृत हुए मुकदमे में कार्रवाई कर  न्यायालय पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.