ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यूपी संभल के SDM विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी इनोवा कार UP61BQ1253 सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई।
उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्र अपनी पत्नी के साथ रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार पीरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी समेत उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार एसडीएम विकास चंद्रा खुद अपनी कार चला रहे थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को आनन-फानन में पीरूमदारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में गैस संकट गहराया: सिलिंडर की कमी से कई होटल-ढाबे बंद, कारोबारियों में आक्रोश

You missed

error: Content is protected !!