ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। युवाओं को नयी जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी।

वृषभ
परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। जो काम सोच रहे थे वो समय से पूरा हो जायेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपके ऊपर सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ सकता है।आईबी भर्ती

मिथुन
उधार लिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। आय के नये साधन विकसित करने का प्रयास कर सकते हैं।अपने अन्तर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को सम्मिलित करें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातों से मन व्यथित हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।आईबी भर्ती

सिंह
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से शानदार सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं।किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

कन्या
काफी अच्छे मूड में रहेंगे। दिन काफी शानदार रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा। भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उनपर काम करेंगे।

तुला
प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। नजदीकी लोगों का व्यवहार खराब लग सकता है।परिजनों से अपने मन की बातें साझा करें। लोगों का मनोबल बढ़ाने में आप काफी सहायता कर सकते हैं। लेकिन फिर भी नकारात्मक विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।आईबी भर्ती

वृश्चिक
अनावश्यक चर्चा करने के कारण हास्य का पात्र बन सकते हैं। सोच-समझकर बातें करनी चाहिये। कारोबार में धीमेपन को लेकर थोड़ा चिन्तित हो सकते हैं। अच्छा समय आने का इन्तजार करें। आज किसी को उधार धन न दें।

धनु
कई दिनों से अटके हुये मामलों को लेकर निष्कर्ष में पहुँच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आय में वृद्धि होगी।सरकारी योजनाओं सेलाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।

मकर
सोच-समझकर ही धन खर्च करें। अधिकारी वर्ग के लोग क्रोधित हो सकते हैं।धन उधार लेना आपको महँगा पड़ सकता है। मित्रों के प्रति अविश्वास का भाव उत्पन्न न होने दें। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।आईबी भर्ती

कुंभ
दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है।उलझे हुये मामले सुलझ सकते हैं। घर पर काफी आराम का वक्त बितायेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा।

मीन
लापरवाह रवैये के कारण परेशानी हो सकती है। सही कार्यों का भी विरोध हो सकता है। व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर निकला हिस्ट्रीशीटर, गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!