कैंची धाम के पास पेड़ गिरने से अल्मोडा भवाली हाइवे में जाम लगा

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भवाली। कैंची धाम के पास पेड़ गिरने से अल्मोडा भवाली हाइवे में जाम लग गया। आनन फानन में सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची।

बीच सड़क पेड़ गिरने से हाइवे में आधा घण्टे तक लंबा जाम लग गया। जेसीबी को बुलाकर पेड़ हटाया गया जिसके बाद छोटे वाहनों को निकाला गया।

चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया कि अचानक पेड़ गिर गया था। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर जाकर यातायात संभाला।

कहा कि आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुँच गई थी। जिसके बाद हाइवे खुल गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले में दशहरे की रात दो अलग-अलग हादसों में दो युवाओं की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.