ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल विधानसभा को मिली ₹402 करोड़ की बढ़ेरी बैराज परियोजना की सौगात, पेयजल, सिंचाई और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तारसंस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृहद वृक्षारोपणडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आभा ने पीएचडी की अंतिम मौखिक परीक्षा सफलतापूर्वक दी, शोध में औषधीय पौधों के एंटीऑक्सीडेंट गुणों का किया अध्ययनहल्द्वानी: रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दे रहीं संदेशभीमताल : धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
खबर शेयर करे -

रील बनाने के दौरान बहे दो दोस्तों के शव 24 घंटे बाद हादसा स्थल से 50 मीटर दूर शव बरामद 

शाहजहांपुर। बाढ़ में रील बनाने के दौरान बहे दो दोस्तों के शव 24 घंटे बाद हादसास्थल से 50 मीटर दूर करीब 15 फुट गहरे गड्ढे से मिले। दोनों दोस्तों के शवों को देख उनके परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
रविवार को दिन में करीब 11 बजे तिलहर थाना क्षेत्र के घुसवारी गांव निवासी 17 वर्षीय कमल कुमार गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त 19 वर्षीय रिंकू, छोटे, वीरेंद्र, ब्रजेश के साथ बाइक से शाहजहांपुर में आई बाढ़ देखने के लिए आए थे। कमल व रिंकू रील बनाने के दौरान बाढ़ में बह गए थे। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
पीएसी और एसडीआरएफ की टीम दोनों दोस्तों की तलाश में लगाई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

पूरी रात दोनों के परिजन घटनास्थल के पास ही बैठे रहे। ईश्वर से उनकी सलामती की प्रार्थना करते रहे। सोमवार सुबह होते ही एक बार फिर टीमों ने स्टीमर से दोनों दोस्तों की तलाश शुरू कर दी।

करीब 11 बजे सबसे पहले रिंकू का शव 15 फुट गहरे गड्ढे से मिला। फिर 20 मिनट बाद कमल का शव भी उसी स्थान से मिल गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।\

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के ‘मिशन ग्रीन’ में एलुमनी नंदिता पांडे ने किया पौधारोपण, बोलीं— हरियाली ही जलवायु परिवर्तन से लड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम

You missed

error: Content is protected !!