ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कालाढूंगी-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर गुलजारपुर बंकी चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम कमल यादव उर्फ धमाल (22) पुत्र सुभाष यादव अपने पड़ोसी मित्र कमल आर्या (25) पुत्र पुष्कर राम निवासी रतनपुर चकलुवा के साथ बाइक से कालाढूंगी की आ रहे थे।

तभी गुलजारपुर बंकी चौराहे के पास घास ले जा रही एक महिला को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे कमल यादव का सिर बुरी तरह से फट गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उसका साथी कमल आर्या और दूसरी बाइक पर सवार लक्ष्मी विहार शिवपुरी मुखानी, हल्द्वानी निवासी मनोज कडाकोटी (31) पुत्र रघुवर सिंह और सुषमा (31) पुत्री ललित खोलिया निवासी हाथी खाल गोरापड़ाव, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पु़लिस ने 108 से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने कमल यादव को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  QR कोड स्कैन करते ही उड़ रहा बैंक बैलेंस! चाय-ठेले से लेकर पार्किंग तक फैला ‘QR स्कैम’, ऐसे बचें साइबर ठगों से

You missed

error: Content is protected !!