15 दिन पूर्व पत्नी की मौत और अब अवसाद में आए पति ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। मरने से पूर्व उसने मोबाइल पर वीडियो बनाकर प्रसारित किया है।

ससुराल वालों से तंग आकर रामपुर के युवक ने उत्तराखंड में की आत्महत्या, लगाए गंभीर आरोप।
उत्तराखंड पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
रामपुर कोतवाली के गांव छपर्रा निवासी नेम सिंह की शादी कुछ वर्ष पूर्व उत्तराखंड के काशीपुर निवासी युवती के साथ धूमधाम से हुई थी।

युवक दो माह से उत्तराखंड में ही मकान लेकर बच्चों के साथ रह रहा था। घरेलू कलह के चलते युवक की पत्नी ने 27 अगस्त को जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। युवक व बच्चे गहरे सदमे में थे।
गुरुवार की रात प्रसारित वीडियो में मृतक का आरोप है कि उसकी पत्नी की हत्या की गई थी। जिसका गवाह उसने अपनी बड़ी बेटी को बताया है। यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

इस वीडिया में वह अपनी सास, ससुर और भगतपुर के एक युवक को अपनी आत्महत्या की वजह बताई है। ये वीडियो जब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो स्वजन उत्तराखंड के काशीपुर पहुंच गए। हालांकि तब तक उसने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली थी।

उत्तराखंड पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। स्वजन शव को लेकर उसके पैतृक गांव छापर्रा आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन में कोहराम मचा है।

मृतक के तीन बच्चे हैं जिनका रोते रोते बुराहाल है। उत्तराखंड पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : साह-चौधरी समाज एवं वृंदावन स्कूल द्वारा 24 अक्टूबर को आयोजित होगी एपण प्रतियोगिता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.