ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र ने छात्रावास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

मूलरूप से किच्छा के दरऊ निवासी 19 वर्षीय नीरज पुत्र छोटे लाल पंत विवि में बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विवि में विपिन सिंह रावत छात्रावास के कमरा नंबर 75 में रहता था।

बताया जा रहा है कि नीरज की अंग्रेजी कमजोर थी। ऐसे में स्वजन से बीटेक की पढ़ाई करने में असमर्थता जता रहा था। लेकिन स्वजन उसे समझाते थे।

शुक्रवार सुबह वह क्लास में नहीं गया। जबकि उसके साथ रहने वाले दो छात्र चले गए थे। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते उसने नायलान की रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोपहर एक बजे जब साथी छात्र आए और दरवाजा खटखटया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। यह देख छात्रों ने वार्डन को जानकारी दी। वार्डन ने दरवाजे के ऊपर लगे कांच को तोड़कर देखा तो वह लटका मिला। यह देख उनके होश उड़ गए।

साथ ही पंत विवि के सुरक्षा अधिकारी के साथ ही पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

साथ ही तोड़े गए कांच से हाथ डालकर दरवाजा खोला। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि मां पिताजी मुझे माफ करना मैं जा रहा हूं…

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : मंगोली में शराब की दुकान के विरोध में फूटा जनाक्रोश, महिलाओं ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

You missed

error: Content is protected !!