हल्द्वानी। बुधपार्क में कल्कि सेना व सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल द्वारा सामुहिक अंकित भंडारी व कशिश की आत्म शान्ति के लिए कैंडल दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से मांग की जो निम्न है।
अंकिता को सिर्फ़ श्रद्धांजलि नहीं, कशिश के दोषी को सज़ा चाहिए
हमारी बेटियाँ सिर्फ़ आँकड़े नहीं हैं।
एक ओर – अंकिता भंडारी को न्याय अब भी अधूरा है, समाज सिर्फ़ श्रद्धांजलि तक सिमट कर रह गया है।
दूसरी और बेटी कशिश के साथ हुए जघन्य अपराध में आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बरी होकर खुलेआम घूम रहे हैं।
❓कब तक बेटियाँ शिकार बनती रहेंगी और न्याय अधूरा रहेगा?
अब वक्त है — सिर्फ़ शोक नहीं, बल्कि संघर्ष का।
हमारी मांग:
अंकिता को न्याय मिले दोषियों को सख़्त सज़ा
कशिश के दोषी को दोबारा सज़ा दिलाई जाए — अधूरा इंसाफ़ पूरा हो
आज शाम 6:30 बजे  बुद्ध पार्क मे न्याय के लिये आज कल्कि सेना ने केंडल जलाकर अंकिता भंन्डारी व कशिश की आत्म शान्ति और उत्तराखंड मे जो लगातार विधर्मियों, कुकर्मियों अत्याचारियों और बलात्कारीयों को जो लगातार बढ़ रहे हैं और उत्तराखंड के माहौल को और यहां की फिजाओं को खराब करने का काम कर रहे हैं ऐसे लोगों को कम से कम मृत्यु दंड का प्रावधान होना चाहिए और वकीलों को भी यह सोचने पर मजबूर होना चाहिए।

आज ऐसे लोगों के खिलाफ हम कैसे ना लें क्योंकि कल हमारी भी बहन बेटियां हैं उनके साथ भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं आज ऐसे अत्याचारों से उत्तराखंड सुलगता जा रहा है और यहां के नेता केवल मंचों से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।

लेकिन धरातल पर शून्य नजर आते हैं क्योंकि उन्हें अपनी राजनीतिक रोटियां सीखनी होती हैं अगर कोई हमारी बहन बेटियों के साथ अब ऐसी घटना होती है तो कल्कि सेना उसके लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी की सेवा न्याय के लिए लगातार अपनी बहन बेटियो की आवाज बनकर उभरेगी
 आइए, अपनी उपस्थिति से इस आवाज़ को और मज़बूत बनाएं।
कल्कि सेना (उत्तराखंड)व सशक्त एकता उधोग व्यापार मंडल उत्तराखंड
कार्यक्रम मे भुवन भट्ट, मोहन काण्डपाल, तेज सिंह कार्की,चंदन बिष्ट, रवि वाल्मीकि,सीमा बत्रा, बबीता हलदार, मंजू साह, बेबी गोयल आदि लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.