ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन ने नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम को एक ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में ओके होटल के पास ठेले वाले का अतिक्रमण, जो टैम्पो स्टैंड के पास किया गया है ।

जिस ठेले के उप्पर गुप्ता जी के मशहूर छोले भटूरे लिखा है।

ठेले वाले का गैस चूल्हा, ऑटो स्टैंड में खड़ी पेट्रोल/LPG टैम्पो के पीछे रखा रहता हैl भविष्य में बहुत बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।

नाले के विषाणु कच्चे पके हुए खाने में बैठते हैं और मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

जनता का मानना है कि ठेला नगर निगम प्रशासन के साथ सांठ गांठ और अपने पैसे के रसूख के कारण लगाया गया है, जिससे नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है।

नगर निगम आयुक्त महोदया को निवेदन किया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए ठेले को हटाया जाए।

जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ठेले पर FIR करी जाय। पहाडी आर्मी उत्तराखण्ड ने चेतावनी दी कि अगर FIR दर्ज नहीं होती है तो हम स्वयं ठेले को हटाएंगे।

धरना/आंदोलन करेंगे, जिसका जिम्मेदार नगर निगम का प्रशासन रहेगा‌

इस दौरान पहाडी आर्मी उत्तराखण्ड के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कांडपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर, नगर अध्यक्ष कविता जीना, कैलाश डालाकोटी, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, इंजीनियर गोकुल मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!