भीमताल।  पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने आज उप जिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी से भीमताल विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिसमें भीमताल पदमपुरी सड़क की खस्ता हालत सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान हुए नुक़सान आकलन करवाने की मांग कियी तथा इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया।

अब तक पुरे विधानसभा में हुये आकलन नहीं हुआ है धारी रामगढ़ भीमताल ओखलकांडा सहित तमाम जगहों पर भारी नुक़सान हुआ है।

हरीश पनेरु ने चेतावनी दी अगर एक सप्ताह के अन्दर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो धारी रामगढ़ भीमताल ओखलकांडा के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।

आन्दोलन उग्र होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन में स्थानीय प्रशासन की होगी क्योंकि उक्त मांग को लेकर काफी समय से हम मांग कर रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन हमारी बात को अनदेखा कर रहा है।

हरीश पनेरु  के साथ ज्ञापन देने वाले भोपाल सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बोहरा, सुरेश चंद्र, भगवान सिंह मेहरा,भूपेंद्र ,पंकज आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, भव्य समारोह में हुआ स्वागत, मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.