ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं (जिला नैनीताल) के सभागार में “लोक कल्याण मेला” का आयोजन किया गया।

आज का विशेष कार्यक्रम पीएम स्वनिधि निधि योजना अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर को “खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता पर आधारित” जानकारी देने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष  सुरेंद्र सिंह लोटनी के द्वारा किया गया।नगर पंचायत लालकुआं में “लोक कल्याण मेला” का आयोजन

 कार्यक्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन जिला नैनीताल से  नंदकिशोर व  ए एस रावत जी द्वारा फूड वेंडर को भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक के तहत खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर आधारित जानकारी दी गई।

जिसमें मानक निर्धारण, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, सुरक्षित खाद्य पद्धतियां, पैकेजिंग व लेबलिंग प्रशिक्षण व प्रमाणन ,अनुपालन व निरीक्षण तथा नागरिक पहुंच और जागरूकता व सुरक्षित व पौष्टिक भोजन उपलब्धता सुनिश्चित करना आदि की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सिटी मिशन मैनेजर सीमा पाण्डेय द्वारा पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर पचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी  ईश्वर सिंह रावत,मनोज बरगली,सोनू , दिनेश, कृष्णा, सिटी मिशन मैनेजर व फुड व्यावसायी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.