ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में रामसेवक सभा प्रांगण में तीसरे दिन की रामलीला में राम बारात निकली गई 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल की रामलीला की शुरूआत सन 1918 में राम सेवक सभा की स्थापना के साथ हुई।

शुरूआती दौर में रामलीला खुले मैदान में होती थी, , लेकिन 1928 में चेतराम साह ठुलघरिया ने कमिश्नर से कहकर रामलीला स्टेज की स्थापना करवाई थी।

नैनीताल में रामसेवक सभा प्रांगण में तीसरे दिन की रामलीला में राम बारात निकाली ल गई।

नैनीताल राम सेवा सभा तत्वाधान में राम बारात निकाली गई जिसमें मातृशक्ति भी शामिल हुई।

 राम बारात मल्लीताल बाजार से होते हुए जय शाह बाजार खड़ी बाजार अंत में फिर सभा पहुंची राम बारात का जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

पहली बार राम बारात में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की साथ ही जमकर आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया।

इसके बाद अंत में बारात सभा भवन पहुंची जहां पर तीसरे दिन की रामलीला का मंचन किया गया।

रामलीला मैदान से भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। रामजी के बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए।

कलाकारों और स्थानीय लोगों ने हर्ष उल्लास के साथ राम जी की बारात निकाली, जो पूरे बाजार भमण होकर राम सेवक सभा प्रांगण पहुंची।

इस दौरान रामजी की बरात देखने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने बारात में शामिल होकर खुशी मनाई।

राम बारात में क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या दर्जा दर्जा मंत्री शांति मेहरा कविता गंगोला ,पूर्व सभासद भारती शाह, राज श्री रामसर सभा के अध्यक्ष मनोज लाल शाह महासचिव जगदीश बवाडी, कोषाध्यक्ष विमल शाह प्रबंधक विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र लाल शाह, भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल शाह, कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, मोहित लाल शाह, हरीश राणा, आनंद बिष्ट, गोधन बिष्ट, कमलेश ढौडियाल, गिरी जोशी मक्खन आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पुलिस से अभद्रता पड़ी भारी, SSP डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर आरोपी कार समेत गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!