हल्द्वानी। यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक प्रकरण पर उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि पेपर लीक जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि कुछ लोग पेपर जिहाद चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पेपर जिहाद चलाने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है।

अनिल कपूर डब्बू ने बताया प्रदेश में अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भर्ती परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से हो रही हैं उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में गठित एसआईटी कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.