ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में बनभूलपुरा और रामनगर में चला घर-घर, गली-मोहल्ले, फड़-फेरी सत्यापन, बेपरवाह 19 मकान/ दुकान मालिकों पर गिरी गाज़, 10-10 हज़ार के चालान

जहां-जहां बिना वेरिफिकेशन किराएदार, वहां-वहां पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

सत्यापन न मिलने पर 69 लोगों का चालान, 211 लोगों का किया सत्यापन

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

     आज दिनाँक- 28/09/2025 को अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया तथा लापरवाही कर कार्यवाही की गई।

कुल- 1400 लोगों के सत्यापन चैक, 211 का सत्यापन , 69 लोगो का चालान तथा 19 मकान मालिकों के विरुद्ध किराएदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 10-10 हज़ार के कोर्ट चालान किए गए।

सत्यापन अभियान के अंतर्गत वनभूलपुरा में सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहानी सीओ सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में  अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, व प्रभारी वनभूलपुरा  सुशील जोशी सहित पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जवाहर नगर, गफूर बस्ती, रेलवे बाजार, चोरगलिया रोड, वेस्ट गंज लाइन नंबर 1 से 18 तक इंदिरा नगर छोटी रोड, बड़ी रोड सहित अन्य स्थान पर सत्यापन अभियान चला कर कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण-

 कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरी आदि- 950

कुल सत्यापन किया गया –155

 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 23 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 6500 रुपये

 कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-09 व्यक्तियों पर

कुल जुर्माना – ₹90,000

 रामनगर क्षेत्र में सीओ रामनगर  सुमित पांडे के नेतृत्व में व0उ0नि0 महेंद्र प्रसाद सहित पुलिस टीम द्वारा खताड़ी, गुलर घाटी, पुछड़ी, पम्पापुरी, पीरुमदारा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

कुल कार्यवाही का विवरण-

• कुल चैक किये घर, दुकान, फड़ फेरी आदि- 450

कुल सत्यापन किया गया –56

 सत्यापन न करने पर चालानी कार्यवाही– 46 व्यक्तियों पर (81 पुलिस अधिनियम अंतर्गत) जुर्माना- 11500 रुपये

 कुल भवन स्वामी, दुकान मालिक व ठेकेदारों के कोर्ट चालान-10 व्यक्तियों पर

 कुल जुर्माना – ₹1,00000

 नैनीताल पुलिस की अपील-

     जनपदवासियों से अनुरोध है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ से अधिक का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!