हल्द्वानी। पेपर लीक मामले को लेकर बुध पार्क में चल रहा युवाओं का अनशन आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने अनशनरत युवाओं को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
इस दौरान एसपी सिटी, सीओ समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। युवाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए अपनी मांगों पर 7 दिन का समय दिया है।
उनका कहना है कि यदि इस अवधि में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अनशन दोबारा शुरू किया जाएगा।
़युवाओं की प्रमुख मांगों में पेपर लीक की सीबीआई जांच, प्रभावित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करना और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का पुनर्गठन शामिल है।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।














