ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। शहर प्रसिद्ध ऊँचा पुल स्थित रामलीला में बीती रात सूर्पनखा का मंचन किया गया रामलीला मैदान में जब सूर्पनखा का प्रवेश हुआ तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया।

मंच पर सूर्पनखा का पात्र निभाने वाले कलाकार ने अपने दमदार संवादों और हावभाव से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया कथानक में दिखाया गया कि कैसे सूर्पनखा श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है और अस्वीकार होने पर लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक काटी जाती है।

इस दृश्य के मंचन पर दर्शकों ने खूब सराहना की रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऊँचापुल स्थित रामलीला में हर वर्ष नएपन के साथ पौराणिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया जाता है और लोगों का उत्साह ही कलाकारों को और ऊर्जा देता है ।

हल्द्वानी के ऊंचापुल रामलीला में इस दौरान मंच पर स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं रामलीला में अलग-अलग किरदारों को निभा रहे कलाकारों को स्थानीय मेकअप आर्टिस्ट द्वारा विशेष रूप से सजाया गया।

पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक मेकअप ने मंचीय प्रस्तुतियों को और भी जीवंत बना दिया रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भी अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में बाघ का आतंक, ग्रामीणों ने मांगी ठोस कार्ययोजना, मांगें पूरी न होने पर राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने दी आंदोलन की चेतावनी
error: Content is protected !!