हल्द्वानी। पेपर लीक मामले में धरने पर बैठे युवाओं का आंदोलन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीबीआई जांच के निर्देश के बाद समाप्त हो गया है, ऐसे में अब राजनीति भी चल रही है।

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब मैं कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा मोर्चा के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

ऐसे में वो युवाओं की बात को समझते हैं इसीलिए उन्होंने धरने पर पहुंचकर युवाओं की बात को सुना और पेपर प्रकरण में सीबीआई जांच के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा की वो हमेशा युवाओं के साथ खड़े हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी युवाओं की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेख रही हैं जो गलत है।

उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं ने युवाओं को बढ़ाने का काम किया है और राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश की है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया और पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच के निर्देश दिए हैं उसके अलावा युवाओं की जो अन्य मांगे हैं उसे पर भी सरकार काम कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भगवानपुर रोड पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूरा, सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.