ब्रेकिंग न्यूज़
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में बना सेवा और सुरक्षा का मॉडल; श्रद्धालुओं ने कहा— “दर्शन हुए बेहद सुगम!” नीम किरौली बाबा के दरबार में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, श्रद्धालुओं ने अपनी जुबां से की पुलिस और प्रशासन की सराहना!कोसी नदी में नहाने उतरी युवती की डूबने से मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना से बढ़ी चिंताकैंची धाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब, बाबा नीम करौली महाराज के 54वें स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शनकैंची धाम स्थापना दिवस पर कालाढूंगी में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादकैंची धाम नहीं पहुंच सके श्रद्धालु, हल्द्वानी में भंडारों के जरिए निभाई बाबा के प्रति आस्था
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस को मिली कामयाबी, 22 तोला सोने के जेवरात संग 2 शातिर चोर गिरफ्तार

लालकुआं और मुखानी के घरों में लगाई थी सेंध

हल्द्वानी। मनोज पाठक पुत्र देवीदत पाठक निवासी इंदिरा कॉलोनी सेक्टर 4 मेहरा गांव लोहारिया साल तल्ला कटघरिया ने थाना मुखानी में आकर एक तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोडकर जेवरात व ₹20000 चोरी किये गये है।

 तहरीर के आधार पर थाना मखानी पर मुकदमा एफ. आई. आर न0 69/25 धारा 331(3) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

चोरी के उक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियो को चोरी के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

 एसपी सिटी हल्द्वानी  प्रकाश चंद्र द्वारा सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं  बृजमोहन सिंह राणा व थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।

टीमो द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया व मुखबिर मामूर किए गए, जिससे प्रकाश में आया कि जिन अज्ञात चोरों द्वारा थाना मुखानी में चोरी की गई है।

उन्ही चोरों द्वारा कोतवाली लालकुआं में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में भी Fir no. 89/25 धारा 331 (4)/305 ए बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक  सोमेंद्र सिंह द्वारा संपादित की जा रही हैं।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गणो को काली मंदिर पुल गदरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम आबिद हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी डोंग पुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर  तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजवीर सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी डोंग पुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बताया।

आबिद हुसैन के कब्जे से दो पीली धातु के झुमके व एक पीली धातु का पेंडल बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति राजवीर सिंह के पास से एक पीली धातु की गले की चेन बरामद हुई।

दोनों व्यक्तियों से शक्ति से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नशे के आदी है और यह माल स्मैक खरीदने के लिए किच्छा रेलवे पटरी पर लेकर जा रहे थे सोना लेकर वह हमें 15-20 दिन के हिसाब से स्मैक दे देते हैं हमें उनके नाम पता कि कोई जानकारी नहीं है।

बरामद माल के बारे में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि कि हमने 5-6 महीने पहले हल्द्वानी और हल्दुचौड लालकुआं के बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की थी। बरामद माल के अतिरिक्त शेष माल के बारे में पूछने पर आबिद हुसैन उपरोक्त ने बताया कि चोरी करने के बाद मैंने कुछ माल स्मैक खरीदने में स्मैक बेचने वालों को बहेड़ी, किच्छा और बरेली में एक चलते-फिरते को दे दिया और उसके बाद बचा हुआ सारा माल काली मंदिर के पास बने पुल के नीचे पिलर मे छुपा दिया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों की निशानदेही पर चोरी का शेष माल बरामद किया गया।

1- Fir no. 69/25 थाना मुखानी से संबंधित माल- एक अदद पीले धातु का गले का हार, एक अदद पीली धातु का गले का मंगलसूत्र, एक अदद नाक की नथ, दो अदद हाथ में पहने वाली पौची, 4 अदद हाथ के कंगन, 2 अदद कान के झुमके, 1 अदद मांगटीका मय चैन, 2 अदद पीली धातु की अंगूठी, 2 अदद सफेद धातु के सिक्के, 2 जोड़ी सफेद धातु के विछुए, 2 जोड़ी सफेद धातु की पायल कुल- 14 तोला

2- Fir no. 89/25 थाना लालकुआं से संबंधित माल- 1 अदद पीली धातु का गले का हार, 1 अदद पीली धातु का ब्रेसलेट, 1 पीली धातु का रानी हार, 1 अदद पीली धातु का हार, 1 अदद पीली धातु की नथ, एक अदद पीली धातु की गले की चेन. 1 अदद पीली धातु की गले की चेन, 1 अदद पीली धातु का पेंडल। कुल-8 तोला

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीमो को उक्त सराहनीय कार्य हेतू 2500 रू0 का नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 12 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!