ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ऑफिस में जिला महिला मोर्चा की एक बैठक हुई जिसमें दर्जनों महिलाओं ने पहाड़ी आर्मी की सदस्यता ली बैठक में महिला मुद्दों को लेकर कहीं प्रस्ताव पारित हुए जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने देवभूमि में बढ़ते महिला अपराध पर चिंता जाहिर की।

 जिला प्रभारी दीपा पांडे ने कहा हमारी सांस्कृतिक धरोहर पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है हमें एकजुट होकर अपनी संस्कृति बचाने के लिए संकल्पित होना होगा।

जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए रमा पांडे को जिला उपाध्यक्ष और नीमा भट्ट को जिला सचिव मनोनीत किया।

नवयुक्त जिला उपाध्यक्ष रमा पांडे ने कहा उत्तराखंड राज्य को प्रथक करने के लिए महिलाओं का अहम योगदान है

हमें एकजुट होकर उन्होंने पहाड़ी राज्य के अस्मिता को बचाना होगा.

 मीडिया प्रभारी अंजू पांडे ने जानकारी देते हुए कहा अब जिले के हर तहसील और ब्लॉक में आगामी बैठक प्रस्तावित की जाएगी और जनता के बीच में जाकर की जनता की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाएगा और संगठन से जोड़ा जाएगा.

इस दौरान रमा पाण्डेय, नीमा भट्ट,जिला उपाध्यक्ष बबीता जोशी, नगर उपाध्यक्ष कंचन रौतेला, दीपा आर्य,कमला लटवाल,दीपा चौहान, कविता जीना आदि दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बारिश को लेकर रेड अलर्ट, कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने सभी डीएम और एसएसपी को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!