भीमताल। विकासखंड एवं पर्वतीय क्षेत्र के किसानो, स्वरोजगारियों को चाय बागान विकास को रोजगार के रूप में आजीविका बनाए जाने व रोजगार के प्रति प्रोत्साहित के जाने की दृष्टिगत और जन सामान्य और कर्मचारियों को प्रशिक्षण व जानकारी दिए जाने हेतु उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड,के घोड़ाखाल चाय बागान के सौजन्य से विकासखंड रामगढ़ के खंड विकास अधिकारी शुभम अग्रवाल की पहल पर एक छोटे चाय बागान की स्थापना की गई है।

जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को खंड का अधिकारी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा इस नवाचार के निर्माण हेतु सभी के सहयोग का धन्यवाद किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.