हल्द्वानी में शनि बाजार में ट्रांसफार्मर से बिजली चुराकर कर रहा था अवैध निर्माण,प्रशासन ने की  कार्रवाई

हल्द्वानी।  नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनि बाजार क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में हुई।

इस कार्रवाई में सरकारी भूमि पर टिन शेड से बनाए जा रहे निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर से सीधे बिजली कनेक्शन लेकर मशीनों का उपयोग किया जा रहा था।

इस पर बिजली विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि शनि बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा सड़क के केंद्र बिंदु से नपाई (माप-जोख) भी कर ली गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.