हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ सह सचिव समरजीत तेवतिया का शव उसके आवास पर फंदे से लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, हालांकि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह पिछले दो वर्षों से डांग क्षेत्र में अपनी महिला मित्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

कुछ वर्ष पहले ही उसने डांग क्षेत्र में आवास खरीदा था। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 2:30 बजे समरजीत तेवतिया (23 वर्ष) पुत्र सुबोध कुमार, निवासी परतापुर थाना धौलाना, मेरठ (उत्तरप्रदेश) की मौत की जानकारी मिली थी।

बताया जा रहा है कि देर रात तक अपने आवास पर ऊपरी मंजिल पर नहीं पहुंचा तो महिला मित्र उसे देखने ग्राउंड फ्लोर पर गई, वहां समरजीत पंखे से लटका मिला।

बीते वर्ष छात्रसंघ सह सचिव पद पर रहते हुए समरजीत सुर्खियों में रहा था। उसका नाम ऋषिकेश फायरिंग विवाद में भी सामने आया था।

श्रीनगर में मारपीट प्रकरण को लेकर भी उस पर पूर्व में कार्रवाई हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.