ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्राचीन श्री रामलीला मैदान से रामलीला संचालन समिति के तत्वावधान में नगर में शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें भगवान श्री राम के राजगद्दी रथ को फ़ूलों से सजाया गया. शोभायात्रा संयोजक तनुज गुप्ता ने बताया कि डोले मे कई अखाड़ों और झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिसमें काली अखाड़ा, महाकाल अखाड़ा, बड़े हनुमानजी, महारास रोड शो, दुर्गा जी मौन शो, गणेश जी मौन शो, नव दुर्गा झांकी, छोलिया नृत्य, नंदा सुनंदा सहित लगभग 40 झांकियां होंगी .संचालन समिति से रिसीवर गोपाल चौहान, विवेक कश्यप , एन बी गुणबंत भवानीशंकरनीरज, मनोज गुप्ता अतुल अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, दिनेश गुप्ता,राजेन्द्र मुन्ना , तरंग अग्रवाल ने शोभा यात्रा की अगुवाई की . सर्वप्रथम भगवान श्री राम दरबार का तिलक किया गया और सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने भगवान की राजगद्दी की आरती की गई।

बाजार में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत फूल वर्षा और आरती से किया गया।

आज शोभा यात्रा में अनेकों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया जिसमें वैश्य युवा समिति से अतुल, कपिल और प्रिंस, तनिष्क सनवाल ,रीतेश जोशी, सुशील शर्मा, यश गुप्ता, तुषार सोनकर, वैभव गुप्ता , महेश राजा ,वंश गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में मोटर ड्राइविंग स्कूलों पर प्रशासन की छापेमारी, इस ट्रेनिंग स्कूल बंद करने के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!