हल्द्वानी।  सारथी सहयोग समिति द्वारा रंगारंग डांडिया और करवा चौथ क्वीन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जहां महिलाओं ने खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

करवा चौथ क्वीन का ताज निकिता भट्ट के सिर पर सजा, जबकि डांडिया क्वीन बनी पूजा पंत।

इस मौके पर निर्मला जोशी और कविता बेलवाल ने अपने मधुर गीतों से माहौल को और भी सुरम्य बना दिया।

पूरे कार्यक्रम में महिलाओं ने कुमाऊंनी गीतों और बॉलीवुड डांडिया धुनों पर जमकर थिरकते हुए संस्कृति और उत्सव का संगम पेश किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, कुछ देर बाद पेड़ से लटकी मिली महिला
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.