हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला इस अवसर पर लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा में पहुंचकर पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

यात्रा में भगवान वाल्मीकि की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “जय वाल्मीकि” के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

धार्मिक ध्वज, भजन-कीर्तन और आकर्षक सजावट ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.