ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी दीपावली पर्व की दृष्टिगत अवैध नशा तस्करों एवं सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

      प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  अमरचंद शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में टीपी नगर चौकी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.10.25 को ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले वाले 4 व्यक्तियों 

1.मौ आमिर पुत्र फयाज निवासी लाइन न 17 बनभूलपुरा उम्र 32 वर्ष

2. जिसान रजा पुत्र सबीर अहमद निवासी समर डिलक्स उत्तर उजाला बनभूलपुरा

3. सलीम अहमद पुत्र समीम अहमद निवासी इंद्रा नगर बड़ी मस्जिद के पीछे बनभूलपुरा

4. विकल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी खोदतला रामपुर उत्तर प्रदेश को 52 पत्ते ताश व नकदी 14920 रुपए नकद बरामद कर पकड़े गए व्यक्ति को

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 13 जी जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 3 अगस्त 2026
error: Content is protected !!