बुधवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों छात्र बीएसएम स्कूल से छुट्टी के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

रुड़की में रामपुर चुंगी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान अमृत तेलूराम उर्फ सूरज के रूप में हुई है. दोनों नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर सालियर साल्हापुर कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के रहने वाले थे. हादसे में घायल छात्र सोनी, जो नन्हेड़ा अनंतपुर का निवासी है, को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ. तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए छात्र सड़क पर दूर जा गिरे।

आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया चालक को पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक बस को कब्जे में लेकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने मीडिया को बताया कि हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. बस चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार सड़क पर गलत साइड से वाहन आने की वजह से यह दुर्घटना हुई. घटना के बाद से मृतक छात्रों के परिवारों में कोहराम मचा है पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आपका राशिफल : 15 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.