हल्द्वानी। कोटिनेंटल जेसीबी ने उत्तराखंड में अपने बहुप्रतीक्षित AGRIMAX TRACTOR का शुभारंभ हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित बैंकट हॉल में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र मेहरा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, वहीं जेसीबी कंपनी से फाइनेंस हेड रमन गोयल, प्रदीप जसूजा और अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोटिनेंटल जेसीबी के सीईओ राजपाल सिसोदिया और हल्द्वानी ब्रांच मैनेजर राहुल सचान ने AGRIMAX TRACTOR की तकनीकी खूबियों से सभी को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर क्लच-फ्री ऑपरेशन, मजबूत मेरील इंजन और RTO रजिस्टर्ड डिज़ाइन जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

इसके साथ ही AGRIMAX TRACTOR में 20 प्रकार की बकेट्स लगाने की सुविधा दी गई है, जो इसे कृषि और निर्माण दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाती है। दीपावली सीज़न में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

जिसके तहत पुराने वाहन के एक्सचेंज पर एक लाख रुपये तक का बोनस प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ठेकेदार और मशीनरी डीलर शामिल हुए और उत्पाद की सराहना की।

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.