हल्द्वानी। जनपद स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का हल्द्वानी में आयोजन किया गया जहां नैनीताल जिले के ब्लॉक अस्तरीय छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं से जुड़े छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

विजेता प्रतियोगिता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक संतोष, रविंद्र तिवारी के द्वारा जनपद स्तरीय कला उत्सव के आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से वार्ता की जनपद के विभिन्न विकासखंड से ब्लॉक समन्वयक के साथ कला की विभिन्न विधाओं में ब्लॉक स्तर छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री यशोधर मठपाल कार्यक्रम का उद्घाटन किया कला उत्सव के जनपद स्तरीय कार्यक्रम में कुल 12 विधाओं में प्रत्येक विकासखंड से प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी अपना प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं।

कला की विभिन्न 12 विधाओं में संगीत गायन एकल तथा समूह विधा, संगीत वादन तंत्र तंत्र सुषिर वाद्य यंत्र, संगीत वादन ताल वाद्य यंत्र,संगीत वादन (वाद्य वृंद लोक एवं शास्त्रीय विधा), नृत्य , नाटक ( लघु नाटिका रोल प्ले मिमिक्री, माइम ) दृश्य कला द्विआयामी एवं त्रिआयामी (मूर्ति कला), स्वदेशी खेल खिलौने, स्थानीय शिल्प, पारंपरिक कहानी वचन विधाओं पर प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतीकरण देंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.