भीमताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में गौरव परियोजना कार्यशाला का।आज समापन हो गया ।

समापन के अवसर पर 90% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करी ।

 इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और गौरव परियोजना के लिए प्रशिक्षक  रोहित कुमार क्षेत्रपाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करी ।

उनका कहना था कि इस तरह की कार्यशालाएं ,परियोजनाएं छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व परिष्कार के लिए नितांत आवश्यक है। छात्र-छात्राओं को इस तरह की कार्यशाला में पूर्ण मनोयोग से भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक में डॉक्टर हरीश चन्द्र जोशी ने सबका स्वागत और आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं के साथ-साथ डॉक्टर माया शुक्ला ,डॉक्टर संध्या गङकोटी, डॉक्टर निर्मला रावत,  हरेश राम , नीमा पन्त ,

 तनुजा जोशी,  कवि प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट , दीप्ती , कमलेश,  कुंदन ,  प्रेम भारती उपस्थित रहे ।

छात्र-छात्राओं में कुमारी गरिमा, सचिन ,गौरव ,माही ,रजनी ,अजय, रोशनी ,दिव्या ,ललिता, साक्षी, कमल ,सूरज ,दिव्या ,सारांश ,विक्रम, दीपशिखा ,नित्या, ममता आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च; बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.