बाजार क्षेत्रों में पुलिस की गस्त प्रभावी, डॉग squad और बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीमों की लगातार चेकिंग जारी

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के कुशल निर्देशन में त्योहारी सीजन के दौरान प्रभावी शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में कार्य कर रही है।

थाना पुलिस टीमों द्वारा अपने–अपने क्षेत्रों में स्थित बाजारों में सक्रिय होकर प्रभावी गस्त/पेट्रोलिंग की जा रही है।

पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड तथा डॉग स्क्वायड द्वारा भी सभी सार्वजनिक स्थलों, स्टेशन, पार्को, बाजार क्षेत्रों आदि में प्रभावी चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ और चेकिंग/फ्रिस्किंग जारी है तथा स्थानीय लोगों, यात्रियों अथवा दुकानदारों को लगातार सूचित किया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि तथा आपातकालीन स्थिति पर तत्काल 112, मेला कंट्रोल तथा पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भूमिधरी अधिकार को कैबिनेट की मंजूरी, कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने फैसले को बताया जनहित में ऐतिहासिक कदम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.