भीमताल। ओखलकांडा में कालाआगर प्रीमियर लीग 2025 सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रारंभ।

मल्ली गरगड़ी के खालगाढ़ा मैदान में 22 अक्टूबर से होगा।

जिसका उदघाटन भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा किया जाएगा।क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पंचम सिंह मेवाड़ी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली के शुभ अवसर पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्र की समस्त ग्राम सभाओं की क्रिकेट टीमों से निवेदन है हमारे इस आयोजन में हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाएं ।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील और अनुरोध करते हुए कहा कि प्रत्येक टीम अपनी आवश्यक सामग्री किट साथ में लाएं।

मैच में अम्पायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर कमेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।एक खिलाड़ी एक ही टीम से प्रतिभाग कर पायेगा।सभी मैच नॉकआउट के आधार पर खेले जायेंगे।प्रत्येक मैच 12 ओवर के खेले जाएगे।

किसी भी स्थिति में टीमों द्वारा दिया गया एडवांस रजिस्ट्रेशन राशि पांच सौ रूपये वापस नहीं की जाएगी।रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी 15 सदस्यीय टीम की सूची प्रेषित करना अनिवार्य है।

सभी खिलाड़ियों के खाने व रहने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इस टूर्नामेंट के आयोजक मेवाड़ी ब्रदर्स एवं यूथ क्लब कालाआगर हैं।

जिसमें सुभाष मेवाड़ी महेश मेवाड़ी,चदन मेवाड़ी,हरीश मेवाड़ी,करन विष्ट और लक्की मेवाड़ी आदि लोग हैं।

इस आयोजन में सहयोगी जिला पंचायत सदस्य ककोड़ डीकर सिंह मेवाड़ी ,ग्राम प्रधान कालाआगर मुन्नी मेवाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कालाआगर-क्वैराला गीता मेवाड़ी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोधन सिंह मेवाड़ी हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान क्वैराला और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी अतिथि और सहयोगी के तौर पर मौजूद रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में झोलाछापों पर प्रशासन का शिकंजा, सात क्लिनिक और मेडिकल स्टोर जांच के दायरे में
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.