चंडीगढ़ में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक पंजाब विश्वविद्यालय का कर्मचारी है।

घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके का दौरा करके घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान सेक्टर 40 की निवासी सुशीला नेगी (39) रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और बेटे के साथ सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या का आरोप उसके छोटे बेटे रवि पर है, जो पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ का कर्मचारी है।

पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस सेक्टर 40 पहुंची तो सुशीला नेगी अपनी कमरे में मृत मिली। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह सात बजे करीब उन्हें महिला के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी।

जब वे मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। वे छत के रास्ते अंदर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ सुशीला फर्श पर पड़ी थी। उसका बेटा रवि फरार हो गया था।

सुशीला का गला चाकू से काटकर हत्या की थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी रवि पंजाब यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन ब्रांच में तैनात है।

बताया गया कि कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। अकसर घरवालों से झगड़ता रहता है। किसी बात को लेकर आज इसकी अपनी मां से बहसबाजी हो गई। इसके बाद वह मां की हत्या कर फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी के बड़े भाई को मामले की जानकारी दी। वह भी सेक्टर-41 में अपने परिवार संग रहते है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिरी इसने यह कदम क्यों उठाया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सकता है।

पुलिस के मुताबिक, घर में आरोपी और मां ही रहते थे। करीब दस साल पिता की मौत हो गई थी। मोहल्ले के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि रवि ने अपनी मां को मार दिया।

हत्या के बाद पूरा ड्राइंग रूम खून से भर गया था। चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिंक टीमों ने घटना स्थल के सैंपल लिए। पुलिस ने इस मामले में टीमें गठित कर दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.