ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय समाज में भाभी और देवर के बीच रिश्ता बहुत ही खास होता है। यह रिश्ता एक तरफ अपनापन, स्नेह और आदर से जुड़ा होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता शर्मसार भी हो जाता है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सामने आया है। जहां देवर और भाभी ने दीपावली के दिन जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव गन्ने के खेत में मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना घटना किरतपुर कस्बे के हुसैनपुर गांव की है। दरअसल, 2 बच्चे की मां आरती और रिश्ते के देवर ललित के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 10 अक्टूबर को फरार हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पांच दिन बाद हरिद्वार से दोनों को बरामद किया गया। फिर आरती ने अपने बच्चे और पति के साथ रहने लगी। लेकिन फिर दिवाली के दिन आरती घर से गायब हो गई।

परिजनों ने काफी खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच एक ग्रामीण ने देवर और भाभी को एक गन्ने के एक खेत में बेहोशी के हालत में देखा, फिर इसकी जानकारी परिजनों को दी।

दोनों को तुरंत किरतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्चस्तरीय चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।

आपको बता दें कि महिला की एक 10 साल की बेटी और एक सात साल का बेटा है।

दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी ने 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
error: Content is protected !!