नैनीताल के मल्लीताल गोशाला में गोवर्धन पुजा का आयोजन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

आज देश भर में गोवर्धन पुजा हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। वहीं नैनीताल के मल्लीताल गोशाला में गोवर्धन पुजा का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की महिलाओ ने गाय की पूजा अर्चना कर गाय को भोग लगाया।

मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन घरों एवं मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर शाम को पूजा की जाती है।

घरों में व्यंजन एवं दही का भोग लगाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के बाद गाय को गहाने की भी परंपरा है। इस दिन पशुधन रखने वाले लोग अपने पशुओं का विशेष श्रृंगार करते है।
आपको बता दे कि गोकुल में जब इन्द्र के द्धारा भयंकर वर्षा कर गोकुल को जल मे डुबा दिया था तो उस समय श्री कष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर गोकुल की रक्षा की थी तभी से गोवर्धन पुजा को मनाए जाने का महत्व है जिसको आज भी दिपावली के दुसरे दिन मनाने का प्रचलन है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 16 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.