उत्तराखंड में डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई है. मामला देहरादून का है, जहां एक निजी अस्पताल में 26 साल की ज्योति पाल की मौत से हड़कंप मच गया है।

मृतक महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है।

पति ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने प्रसव के दौरान उसके पेट के अंदर एक पट्टी छोड़ दी थी.

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना की जांच के लिए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है।

मृतक ज्योति के पति प्रज्ज्वल पाल ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके मुताबिक, इसी साल जनवरी में सिजेरियन सेक्शन के ज़रिए ज्योति ने एक बेटे को जन्म दिया था।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबियत

पति का आरोप है कि डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान उसके पेट में पट्टी छोड़ दी और उसे टांके लगा दिए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पति ने बताया कि प्रसव के बाद महिला को सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था और बाद में पेट दर्द तेज हो गया।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिनों बाद ज्योति को पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे उसी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर कारण नहीं बता पाए।

कुछ ही दिन में उसकी हालत अधिक बिगड़ गई. इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जांच में सामने आया कि उसके पेट के अंदर पट्टी है, जिसके कारण गंभीर रूप से संक्रमण हो चुका था. यह संक्रमण इस कदर बढ़ गया कि बाद में उसकी मौत हो गई. अब इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

इससे पहले मार्च महीने में मेरठ से भी ऐसी ही लापरवाही की खबर सामने आई थी, जहाँ डॉक्टर पर सी-सेक्शन के बाद महिला के पेट में रुई का एक बंडल छोड़ने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक, डिजिटल बैंकिंग और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.