भीमताल।  झील में फैले कूड़े, प्लास्टिक और गंदगी के निस्तारण की मांग को लेकर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने जोरदार आवाज उठाई है।

बरसात के बाद शहर के नालों से बहकर झील में जमा हुई गंदगी, प्लास्टिक बोतलें और पन्नियों ने झील के किनारों को कूड़े ही कूड़े ढक दिया है।

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को कई बार झील से संबंधित विभागों के समक्ष उठाया, लेकिन बजट की कमी का हवाला देकर सफाई कार्य शुरू नहीं हो सका।

जांच में बृजवासी को पता चला कि पिछले वर्ष झील की सफाई करने वाले ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते वह अब सफाई के लिए तैयार नहीं है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बृजवासी ने मुख्यमंत्री सचिव, कुमाऊँ आयुक्त और प्राधिकरण विभाग के अध्यक्ष दीपक रावत को मामले से अवगत कराया। कुमाऊँ आयुक्त रावत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण विभाग को झील की सफाई के निर्देश दिए।

प्राधिकरण अभियंता अंकित बोरा ने फोन पर बृजवासी को आश्वासन दिया कि जल्द ही दो-चार दिन में लेबर ठेकेदार की व्यवस्था कर सफाई कार्य शुरू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि भीमताल झील, जो क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, इसे जड़ से स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त रखने के लिए ठोस कदम जल्द उठाए जाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में खरीदी जाएंगी आपदा किट, जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए तेज होगी जांच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.