हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान में सार्थक परिणाम हासिल करने तथा नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग कर नशे की चेन को तोड़ने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

  प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एव नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा  अमर चन्द शर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में दिनांक- 24.10.2025 को STF/कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नैनीताल रोड एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 1अभियुक्त को 02.020 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0-359/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। 

  आरोपी द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा यह अवैध चरस देवीधुरा चंपावत से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लिए आया था 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त वर्ष 2021 में भी अवैध चरस की तस्करी में पकड़ा गया था और ढाई साल जेल में रहा।  

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.