हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फॉरेस्ट गार्डों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, जनपद चम्पावत से पकड़ा गया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों फॉरेस्ट गार्डों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने के बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

योजनाबद्ध तरीके से की गई इस कार्रवाई में दोनों कर्मियों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस टीम द्वारा दोनों आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल जिले की इस नगरपालिका में थप्पड़ कांड से हड़कंप, कर निरीक्षक और अकाउंटेंट आमने-सामने; जांच के आदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.