नैनीताल में डीएसए ग्राउंड उत्तराखंड राज्य स्थापना धूमधाम के साथ मनाया गया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। प्रदेश भर में जहां एक ओर उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जा रही है तो वही सरोवर नगरी नैनीताल में भी में रजत जयंती के अवसर पर मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमे राज्य आंदोलनकारी सहित स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मैदान में लगाए गए पहाड़ी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने राज्य स्थापना की सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा सभी उत्तराखण्ड वासियों की दृढ़ संकल्प शक्ति से राज्य ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाए दूर-दराज ईलाको में बैठे हुए गरीबों की कुटिया तक पहुॅच सके।
स्थापना दिवस पर कलाकारों के द्वारा कुमाऊँ एवं गढ़वाली लोक गीत व लोग नृत्य भी प्रस्तुत किये गए।
कमिश्नर दीपक रावत ने राज्य आंदोलनकारियो को साल ओड कर सम्मानित किया।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पत्रकार श्रीमती अनु जगती को समाज के लिए जो कार्य किए हैं उनको सम्मान दिया गया।
अमर उजाला के चीफ ब्यूरो गिरिजन तिवारी गोपाल रावत पूरन मेहरा मनोज जोशी मुकेश कुमार जोशी (मंटू) नवीन जोशी शाकिर अली कंचन चंदोला मनोज जोशी मनोज साह जगाती जहूर आलम मनोज बिष्ट (गुड्डू,) सोहेल अनवर सिद्दीकी, रईस अहमद, नवीन ढोंडियाल अपन जोशी डॉ अखिलेश भट्ट वीरेंद्र जोशी, मुन्नी तिवारी लीला बोरा, आदि आंदोलनकारियो को सम्मानित किया इस दौरान जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, एसडीम नवाज खलिक, विवेक राय पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी जिला मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की दया किशन पोखरिया, सभासद गजला कमाल लता दफोटी, रमेश प्रसाद, आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।



