हल्द्वानी। अदालत में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए चल रही काउंसलिंग गुरुवार को जंग के मैदान में बदल गई। जजी परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया।

ससुर ने दामाद का सिर ईंट से फोड़ दिया और बीच-बचाव करने आई समधन को भी नहीं बख्शा।

मामला हरिपुर पूर्णानंद गोरापड़ाव निवासी हेमंत कुमार, जो पेशे से चालक हैं, और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहे विवाद का है।

पूजा ने पहले ही हेमंत पर दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में गुरुवार को दोनों की दूसरी काउंसलिंग जजी परिसर में होनी थी।

काउंसलिंग के दौरान जब हेमंत ने अपनी चार वर्षीय बेटी का हालचाल ससुर चंदन लाल से पूछा, तो मामला बिगड़ गया।

बेटी को देखने की उम्मीद लेकर आए हेमंत का यह सवाल चंदन लाल को रास नहीं आया और बातों-बातों में कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।

देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच ससुर ने पास पड़ी ईंट उठाकर दामाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ईंट लगने से हेमंत का सिर फट गया और खून बहने लगा। जब हेमंत की मां नीमा देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो गुस्साए ससुर ने उनके हाथ में दांत काट लिया।

घायल दामाद ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंप दी और ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 51 साल से रामलीला से जुड़े विधायक बंशीधर भगत, ऊंचापुल में राजा दशरथ के किरदार में आए नजर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.